Opening book details…
Can I read Kawach on EtoBox?
Kawach by Dilbagh Singh Virk is a work of fiction available to read on EtoBox.
What is Kawach about?
इक्कीस कहानियों से सजा संग्रह है "कवच "| विषय की विविधता इस कहानी-संग्रह की प्रमुख विशेषता है| इस संग्रह में सामाजिक कहानियाँ भी हैं और प्रेम कहानियाँ भी| स्त्री-पुरुष संबंधों का विश्लेषण है, जिसमें स्त्री के प्रति पुरुषों की दकियानूसी सोच को उद्घाटित किया गया है| सोशल मीडिया के जीवन में दखल के बाद पुरुष-स्त्री संबंध जो नया रूप ले रहे हैं, लेखक ने उन्हें बड़ी खूबी से चित्रित किया है| किसानों की दशा का वर्णन है, तो न्याय व्यवस्था की कमियों के चलते दोषपूर्ण सामाजिक फैसलों को अपनाने की बाध्यता भी दिखाई गई है| कहानियों को कहने के लिए लेखक ने संवादात्मक, वर्णनात्मक, प्रतीकात्मक आदि शैलियों को अपनाया है| कहानियों के पात्र आखिरी दम तक वफ़ा निभाने की बात भी करते हैं और प्यार को महज मौज-मस्ती का मौक़ा मानकर भी चलते हैं| दो पाटों के बीच पिसते हुए पात्र भी इस संग्रह में मौजूद हैं| जीवन के विविध रंगों का चित्रण होने के कारण यह कहानी-संग्रह सभी वर्ग के पाठकों को पसंद आएगा|
Who reads Kawach?
It is typically read by readers looking for immersive, entertainment-first reading.
Common subject areas: fiction, literature, genre fiction.
- Author
- Dilbagh Singh Virk
- Publisher
- Anjuman prakashan
- Published
- 2021
- Language
- HI
- Category
- work of fiction